भागलपुर, जनवरी 24 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र में कुप्पा घाट स्थित आरडब्लूडी कार्यालय परिसर में आग लगने की घटना हुई। शुक्रवार की सुबह कार्यालय परिसर में आग लगने की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यालय में कोई नहीं था। पुलिस का कहना है कि परिसर में रखे कुछ पुराने पाइप व अन्य सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना को लेकर विभाग की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना नहीं दी गई। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ यह पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना था कि विभाग के कुछ कर्मी व पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका। बरारी थानेदार बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...