गंगापार, मार्च 30 -- सोमवार को विकासखंड उरुवा सभागार में ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम व सीडीपीओ अर्चना सिंह ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस मौके पर पांच आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं तीन का शिलान्यास किया गया। नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख आरती गौतम ने कार्यत्रियों को कार्य के प्रति प्रेरित किया। कहा कि कुपोषित से सुपोषित होना सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रियता अहम है। कहा कि कार्यकत्रियों को अपने कार्य के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। इस मौके पर 20 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जिनमें बिजोरा गांव की ललिता देवी, बरी नेहा, अमिलिया कला संपी, अछोला आंशी, अकोढा प्रतिभा देवी, तंदरिया स...