लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होनें विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए तथा एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेज गति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.