देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं आईजीआरएस की समीक्षा की गई। इसमें पोषण संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति, कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की स्थिति, विभागीय समन्वय तथा आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की गई।डीएम ने कहा कि चिन्हित गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करें तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण उपचार एवं फॉलो-अप में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों तथा गर्भवती,धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व जांच, बच्चों के नियमित टीकाकरण, आयरन एवं फोलिक एसिड की उपलब्धता तथा एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम ...