कुपोषित बच्ची को गोद लेकर दिया नया जीवन का भरोसा
गोरखपुर, अगस्त 19 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुबावार में मंगलवार को मिशन खिलखिलाहट के तहत कुपोषण से जूझ रही एक बच्ची को गोद लेकर उसे स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन गौतम ने मंगलवार को कुबावार एक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर कुपोषित श्रेणी की एक बच्ची को गोद लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि मिशन खिलखिलाहट का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर गोद लेना और उन्हें नियमित पोषण, स्वास्थ्य जांच व देखभाल देकर स्वस्थ बनाना है। हर बच्चे का सही वजन और पोषण हमारा लक्ष्य है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम व आशा देवी को निर्देश दिए कि बच्ची के वजन, पोषण और स्वास्थ्य की साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें दी जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: कुपोषण मुक्त हापुड़ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.