मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। जिला पोषण समिति की समीक्षा की गई तो स्थिति बेहद खराब निकली। जिले में 1540 सैम एवं 3666 मैम बच्चे जनवरी 2026 में चिह्नित किए गए लेकिन चिह्नित करने की कार्रवाई तो की गई मगर बच्चों को कुपोषण से बचाने के कोई प्रयास नहीं हुए। जनवरी में सिर्फ दस बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया गया। बरनाहल, करहल, किशनी, मैनपुरी देहात से एक भी बच्चा न पहुंचने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला पोषण समिति की बैठक ली। बताया गया कि जागीर, सुल्तानगंज से एक-एक बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र पर पहुंचा। डीएम ने बरनाहल, करहल, मैनपुरी देहात के प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सीडीपीओ को निर्देशित किया कि जो बच्चे कुपोषित हैं, उन्हें केंद्र पर भर्ती करवाया जाए। अभिभावकों को प्रेरित करें ताकि...