हमीरपुर, सितम्बर 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं लाभान्वित किए जाने को मंगलवार को डॉ.कलाम सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से बाहर आकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले 12 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैम श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं तीन सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- कार्...