गिरडीह, मार्च 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के तिलकडीह पंचायत अंतर्गत डोमीद्वार गांव में कुपोषण के शिकार हो रहे तीन आदिवासी अबोध बच्चों को चिह्नित कर उन्हें उपयुक्त इलाज के लिए जमुआ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। बाल विकास परियोजना की महिला परिवेक्षिका रजनी पाठक की अगुवाई में शुक्रवार को उक्त कार्रवाई की गई। इस संबंध में एलएस रजनी पाठक ने बताया कि वरीय अधिकारीयो के निर्देश पर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र परसाडीह के पोषक क्षेत्रों का परिभ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डोमीद्वार गांव में कुपोषण के शिकार हुए कुछ बच्चों को देखा गया। निरीक्षण के बाद शुक्रवार को डोमीद्वार गांव के रितेश मुर्मू का साढ़े चार वर्षीय पुत्र अभिषेक मुर्मू व सोहन सोरेन की साढ़े चार साल की पुत्री अनन्या सोरेन तथा डेढ़ साल की पुत्री अमृता सोरेन को उपचार के लिए सामुदायिक...