गुमला, अप्रैल 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए डीसी प्रेरणा दीक्षित ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पोषण पखवाड़ा के तहत 23 अप्रैल तक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस अभियान की थीम बचपन के पहले छह साल, पोषण और पढ़ाई के लिए बेमिसाल रखी गई है। डीसी ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है। जिसे जनभागीदारी से ही खत्म किया जा सकता है।अभियान के दौरान मातृत्व और शिशु पोषण,खेल आधारित शिक्षा,बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.