नोएडा, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा। दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेवाओं की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में कुपोषण की समस्या पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इसके अंतर्गत कुपोषण के कारणों, दुष्परिणामों एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण 2.0 योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रदान की जाने वाली पोषण सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.