रांची, मार्च 19 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के कुन्दी मैदान में गुरुवार को 12 पड़हा की अगुवाई में सरहूल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मांदर और ढोल सहित अन्य वाद्ययंत्रों के धुन पर लोग जमकर थिरके, यह कार्यक्रम देर शाम तक चला। सरहूल की पूर्व संध्या कार्यक्रम में कुन्दी, बारीडीह, खोरखा टोली, इटकी, टुरुगुरु, मल्टी, तरगड़ी, रानीखटंगा, बोड़ेया सहित 12 पड़हा से जुड़े कई गांव के महिला-पुरुष ने भाग लिया। अतिथि के रूप से नेता विगा मिंज, सरहुल पूजा समिति अध्यक्ष बीरा उरांव, सुरेश उरांव, मुखिया फ्रांससिका केरकेट्टा, मंगल तिर्की आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय केरेकेट्टा, मंगल केरकेट्टा, सुनील केरकेट्टा, अजय मिंज, चामू उरांव, लक्ष्मण तिर्की रौशन उरांव, पंचु पहान सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही। मंच का संचालन डब्बू ...