मुरादाबाद, फरवरी 14 -- हज-2026 की पवित्र यात्रा पर रवाना होने वाले हज यात्रियों के लिए शनिवार को नगर के मदरसा बशीरूल उलूम में विशेष टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसील के कुल 238 हाजियों का टीकाकरण किया गया। ज़िला हज ट्रेनर तसलीम खान ने बताया कि सभी यात्रियों को क्वाड्रिवेलेंट मेनिनजाइटिस की सिंगल डोज, ओरल पोलियो ड्रॉप तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के हाजियों को सीज़नल इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगाई गई ताकि यात्रा के दौरान वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। टीकाकरण शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलीम अहमद, सीएचओ मुहम्मद फैजान, गुलाम अहमद, नमरा खान, एएनएम नाज़रीन, शाहीन और मेहराब की टीम ने सेवाएं दीं। इसके साथ ही प्रशिक्षण सत्र में क़ारी महफ़ूज़ुर्रहमान, क़ारी मुनाजिर हुसैन तथा दावते इस्लामी के हज ट्रेनर साजिद अशफाक ने हाजी साहिबा...