मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- क्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार ने रविवार को थाना कुन्दरकी का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश का पालन कराने के दिशा निर्देश दिए। वहीं बैरक,पाकशाला समेत अभिलेखों का भी अवलोकन किया। क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, पाकशाला, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, कारागर, शस्त्रागार आदि को भी देख । इस मौके पर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ सफाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। थाना परिसर में खड़े वाहनों को भी देखा। इसके साथ ही मालखाने में दाखिल वाहनों की नीलामी करवारकर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी संजय त्यागी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.