सुपौल, दिसम्बर 7 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। अंचल प्रसाशन की ओर से शीतल चौक से पाया किनारे के गांधी सेड तक सड़क पर अतक्रिमण किये करीब दो सौ फुटपाथी दुकानदारों को हटाया जाएगा। इस बाबत शुक्रवार को अंचल प्रशासन ने माइकिंग करके सभी को अल्टीमेटम दिया था। अतक्रिमण के इस अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया है। इस बाबत सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के नर्दिेशानुसार सभी प्रकार की सरकारी जमीन को अतक्रिमण से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बेरियाघाट से लेकर गांधी शेड तक और राजपुरा गांव में भारतीय भूभाग के नो मेंस लैंड पर किये गए अतक्रिमण को खाली कराया जायेगा। सीओ ने बताया कि भारतीय भू-भाग में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन अतक्रिमण कर लिया है, जिससे भारतीय परिभाग के एसएसबी जवानों को पेट्रोलिंग करने में भी समस्या उत्पन्न...