नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नकुनिका सदानंद के छोटे बेटे अयान लाल से तो आप सब 'बिग बॉस 19' में मिल ही चुके हैं, लेकिन क्या आपने उनके बड़े बेटे अरिहंत कोठारी को देखा है? दरअसल, उनका बड़ा बेटा उनके साथ नहीं रहता है। जब उनका और उनके पहले पति अभय कोठारी का तलाक हुआ था तब अभय ने अरिहंत की कस्टडी ले ली थी। कुनिका ने आठ साल तक कोर्ट में कस्टडी का केस लड़ा, लेकिन वह हार गईं। ऐसे में अरिहंत को अपने पिता अभय के साथ ही रहना पड़ा।क्या करते हैं अरिहंत? लिंक्डइन के मुताबिक, अरिहंत ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस/स्ट्रेटेजी और लीडरशिप में एमबीए किया। फिर चार साल द ग्रीन वोक नाम की कम्पनी में काम किया। इसके बाद, उन्होंने टिशमैन स्पेयर नाम की कम्पनी जॉइन की। इस कम्पनी में वह पिछले 17 सालों से काम कर रहे हैं और इस वक्त मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं।कुनिका क...