चम्पावत, जून 19 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चम्पावत रेखा देवी के पुत्र कुनाल सिंह का फ्यूचर स्टार अंडर-15 चैंपियनशिप क्रिकेट लीग में चयन हुआ है। उन्हें सोनीपत किंग्स टीम की ओर से चुना गया है। 25 जून से गाजियाबाद में आयोजित होने वाली इस लीग में आठ राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें कुनाल सिंह को पानीपत की टीम से खेलने का मौका मिलेगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुनाल की सफतला के बाद चम्पावत जिले में खुशी की लहर है, खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...