चम्पावत, जून 20 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के पुत्र कुनाल सिंह का फ्यूचर स्टार अंडर-15 चैंपियनशिप क्रिकेट लीग में चयन हुआ है। उन्हें सोनीपत किंग्स टीम की ओर से चुना गया है। 25 जून से गाजियाबाद में आयोजित होने वाली इस लीग में आठ राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुनाल की सफलता पर लोगों ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- कुनाल का अंडर-15 क्रिकेट लीग के लिए हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...