कौशाम्बी, मई 12 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में कच्ची दीवार ढहाने का विरोध करने पर कुनबे पर प्राणघातक हमला किया गया। चार लोगों को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भेलखा निवासी शुभम कुमार ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी रामनरेश परिजनों के साथ मिलकर उसकी कच्ची दीवार ढहा रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने बेटे घनश्याम, नीशू व परिवार के लवकुश के साथ मिलकर पीड़ित के पिता रामकेवल लोधी की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे, उसकी मां निर्मला देवी व बहन रीतू को भी पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।...