मोतिहारी, जनवरी 7 -- चिरैया, निज संवाददाता। गोदाम की ओर जा रहे रामपुर उतरी पैक्स के अध्यक्ष रामधनी यादव पर कुदाल से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। बीच बचाव करने आए उनके छोटे भाई रामविनय यादव को भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है। घटना मंगलवार को घटी है। जख्मी पैक्स अध्यक्ष व उनके भाई को परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए चिरैया सीएचसी में भर्ती कराया है। लेकिन दोनों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। हमला कर मारपीट करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। एक भूखण्ड पर वर्षों से गांव के कुछ लोगों का कब्जा था। जिसे अतिक्रमणमुक्त करा पैक्स अध्यक्ष द्वारा उसी भूमि पर पैक्स गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.