पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुदागा कला गांव में बन रहे बांध निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी एवं पप्पू पांडेय ने स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। संवेदक निम्न गुणवा की सामग्री, यथा पत्थर और ईंट का उपयोग कर रहे हैं। जिला सचिव ने कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के कार्य को स्वीकृति देने यह यह स्थिति पैदा हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बांध बनने से आसपास की खेती योग्य जमीन डूब सकती है। सीपीआई नेता ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...