हमीरपुर, अप्रैल 9 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में कुदरत के कहर से चौपट हुई फसल से आहत होकर एक किसान बुधवार देर रात अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। फंदे से लटके किसान को देख घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान को फसल से बेटी की शादी धूमधाम से करने के साथ ही बैंक और साहूकारों से लिए गए कर्ज से छुटकारे की उम्मीद थी, पर आंधी और बारिश से सब बर्बाद हो गया था। पहाड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान चंद्रशेखर राजपूत के पास करीब ढाई बीघा जमीन थी। परिजनों के मुताबिक चंद्रशेखर पर इंडियन बैंक का करीब 50 हजार रुपए का लोन था, जबकि गांव के साहूकारों से भी 50 से 60 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। इसके साथ ही उन्हें इसी साल बेटी की शादी करनी थी। इस बार उन्हें अपनी अच्छी फसल से उम्मीद थी कि कर्ज उतरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.