गिरडीह, मार्च 27 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी खटैया/पत्थलडीहा में कुदरती हनुमान आकृति की पूजा करने रामनवमी के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ता है। रामभक्त हनुमान की पूजा-अर्चना करने बगोदर और सरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां स्थित खटैया पहाड़ के बीच में एक गुफा है। जहां रामभक्त हनुमान स्वयं प्रकट हुए हैं। रामभक्त हनुमान की आकृति यहां देखी जा सकती है। ऐसे में यहां पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। गुफा तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है और गुफा के ऊपर बड़ा चट्टान है, इससे यह गुफा किसी मंदिर की तरह है। इसके अलावा यहां लंगुर (हनुमान) भी भारी संख्या में सालों से डेरा जमाए हुए हैं। एक तरफ पत्थर में राम भक्त हनुमान की आकृति और दूसरी तरफ लंगुरों का जमावड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.