औरैया, मार्च 19 -- कुदरकोट। समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की पीडीए यात्रा गुरुवार को कुदरकोट पहुंची, जहां युवा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विपिन यादव व हिमांशु प्रधान ने यात्रा में शामिल युवाओं का जोरदार अभिनंदन किया। यात्रा में भूपेंद्र यादव, पीयूष तिवारी, नकुल यादव, दीपक जोशी, अंकित यादव, वीकेश यादव और लव यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी व अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करना है। बताया गया कि यह यात्रा 16 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी, जहां 22 मार्च को कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...