देहरादून, फरवरी 26 -- बड़कोट। कोतवाली बड़कोट अंतर्गत कुथनौर कस्बे में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र की तहरीर पर बड़कोट पुलिस ने मारपीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि एक व्यक्ति छात्र पर लगातार डंडे से वार कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छात्र कुथनौर इंटर कॉलेज में काम से आया था। स्कूल से वापस जाते हुए अचानक एक कुत्ता छात्र को काटने के लिए आया। छात्र ने अपने बचाव में कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर फेंका। पत्थर फेंकने पर कुत्ते का मालिक भड़क गया और डंडा लेकर छात्र के पीछे दौड़कर छात्र को डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर कुथनौर निवासी सु...