बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत भतरिन्हवा का पुरवा पलान में दो नीलगाय आपस में लड़ रहीं थी। उसी बीच गांव के कुत्तों ने उन पर हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए घायल एक नील गाय गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता के घर में घुस गई। आस-पास मौजूद लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद नीलगाय वहां से निकलकर भागी। कुत्ते नीलगाय की ताक में थे। वह जैसे ही विनोद के घर से निकली उसी समय कुत्तों ने दोबारा हमला कर दिया। वहां से भागकर नीलगाय एक नव निर्माणाधीन शौचालय में जाकर घुस गई। वहां पर जगह कम होने के कारण वह फंस गई। इस दौरान आस-पास के लोग डरे-सहमे रहे। उन्हें डर था कि नीलगाय घबराहट में उन पर न हमला कर दे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी चौधरी ने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद शौचालय में फंसी नील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.