बागपत, जनवरी 28 -- दाहा। मांगरौली के जंगल में आवारा कुत्तों से जान बचाकर भागा हिरण मांगरौली के तालाब में कूदने से दलदल में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को बाहर निकाल कर वन क्षेत्र में छोड़ा। मांगरौली के जंगल में घूम रहे एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आवारा कुत्तों के झुंड से जान बचा कर भागा हिरण गांव के तालाब में कूद गया। जिससे वह दलदल में धंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन दरोगा विनोद कुमार, संजीव कुमार ने ग्रामीणों को साथ लेकर किसी तरह दलदल में फंसे हिरण को खींचकर बाहर निकाला। वन दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि हिरण को सुरक्षित ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...