बिजनौर, मई 1 -- स्योहारा। स्योहारा क्षेत्र में कुत्तों पर क्रूरता करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इस सम्बंध में पालिकाध्यक्ष की वायरल हो रही ऑडियो में पशु क्रूरता को लेकर दो बार मेनका गांधी का फोन आने की बात कही गई है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्योहारा नगर पालिका क्षेत्र में इन दोनों भीषण गर्मी के कारण कुत्तों का खौफ बना हुआ है। मोहल्ला गुरुद्वारा, मोहल्ला चौधरियान, मोहल्ला जैन स्ट्रीट, जुमरात का बाजार, कुरैशीयान आदि में कुत्तों के बड़े-बड़े समूह देखे जा सकते हैं।

कुत्तों के हमले का मामला अभी पिछले दिनों गुरुद्वारे के पास कुत्तों के झुंड के द्वारा स्कूल जाती बालिकाओ पर कुत्ते द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल हुआ था।

शिकायत और कार्रवाई इसके बाद बालिका के परिजनों ने पुलिस स्टे...