बिजनौर, जनवरी 29 -- अफजलगढ़। आवारा कुत्तों ने हमला करके 9 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितो का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार मांग किए जाने के बाबजूद प्रशासन इस दिशा में कोई सकारात्मक प्रयास करने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को कुत्तों ने हमला करके शफीक (मनोहरवाली), राजकुमार (दल्लीवाला), योगेंद्र (नावका), पायल कुमारी (अलियारपुर), राजेश्वरी (अनवरपुर चंडिका), देव (भागीजोत) छोटी (गढ़वावाला), रेखा (जाप्तानगर), तथा अब्दुल्ला (मानियावाला) को घायल कर दिया। चिकित्सक द्वारा एंटीरेबिज इंजेक्शन लगाकर पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया गया। कुत्ते के हमले में घायल अफजलगढ़ सीएचसी में उपचाराधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.