बिजनौर, फरवरी 24 -- कुत्तों ने हमला करके दर्जन भर से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके हीना, उमरा और सद्दाम (अफजलगढ़), दिव्यांशी (रसूलपुर), गजेन्द्र और मीनाक्षी (गढ़वावाला), अजय, अब्दुल्ला, आरिबा और सीमा देवी, (कासमपुरगढ़ी), हरजोत (मुरलीवाला) मनोज (मनोहरवाली) तथा कृष्णा (कादराबाद) को घायल कर दिया। अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कुत्ते द्वारा जख़्मी करने पर सावधानी बरतने का हवाला देते हुए बताया कि कुत्ते के काटने पर घाव को ढकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.