कुत्तों ने बालक सहित दो को नोंचकर घायल किया
बहराइच, मई 14 -- बहराइच, संवाददाता । शहर व फखरपुर इलाके में कुत्तों के हमले में बालक समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। फखरपुर थाने के इंदुर गांव में गुरूवार सुबह उदयराज का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच गांव के आवारा कुत्ते ने बालक पर हमला कर दिया। उसे कई जगह काटकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर दौड़े परिजन दौड़े और बालक की जान बचाई। गम्भीर हालत में बालक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर देहात कोतवाली के मोहल्ला माधवरेती में बुधवार की रात गर्मी से राहत पाने की खातिर घर के दरवाजे पर सूर्यप्रकाश (46) पुत्र ओरीलाल बैठे थे। इस बीच पड़ोस के पालतू खूंखार कुत्ता उस पर झपट पड़ा और कई स्थानों पर काट लिया। अधेड़ की चीख पुकार सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.