अमरोहा, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर की मढैया में आवारा कुत्तों ने मंगलवार देर शाम कई बच्चों व बड़ों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।​ गांव में मची दहशत के बीच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक आवारा कुत्तों ने कुनाल पुत्र टिंकू, अक्षय पुत्री टिंकू, कलुआ, हर्षित, फूल सिंह, हिमांशी पुत्री अमरपाल और मदन पुत्र किशोरी को काटा है। कुत्ते राह चलते लोगों का घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर हमला बोल देते हैं। ग्रामीणों में कुत्तों को लेकर दहशत फैली है। आवारा कुत्तों के डर से अभिभावक अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी में कुत्ते हुए आक्रामक, एंटी रैबीज की बढ़ी मांग ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़...