कुत्तों के हमले से वनरोज जख्मी
कौशाम्बी, मई 24 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव में एक वनरोज को रविवार भोर कुत्तों ने हमला जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में जान बचाने के लिए वनरोज भागकर अटसरॉय गांव स्थित एक ढाबे में घुस गया। वनरोज की हालत को देखते हुए ढाबा संचालक ने वन क्षेत्राधिकारी सिराथू निखलेश चौरसिया को सूचना दी। सूचना पर वन कर्मी अनिल कुमार, पैरावेट रोशन लाल वनरोज का इलाज कराने के बाद उसको वाहन से ताज मल्लहन स्थित वन विभाग के जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले से जख्मी वनरोज का वन विभाग की टीम ने कराया इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.