आजमगढ़, अप्रैल 30 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलाईपुर गांव में मंगलवार की रात कुत्तों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को जख्मी कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम बुलाकर जख्मी मोर का उपचार कराया। जलाईपुर गांव के आसपास बड़ी संख्या में मोर रहते हैं। मंगलवार की देर रात कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक मोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर मोर की जान बचाई। गांव के पीयूष मौर्य ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- घायल बारहसिंगा को ग्रामीणों ने बचाया खबर मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पशुपालन विभाग को सूचना दी। पशुपालन विभाग के डॉक्टर मोर का उपचार करने के साथ ही उसे अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्त...