नवादा, दिसम्बर 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में इन दिनों आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि सड़कों पर निकलना जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है। शहर की तंग गलियां हों या नेशनल हाईवे के किनारे बसे मोहल्ले, हर जगह कुत्तों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सामने आए आंकड़े रोंगटे खड़े करने वाले हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो महज 06 दिनों के भीतर 434 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल और अन्य केंद्रों की शरण लेनी पड़ी। नवादा में बढ़ती डॉग बाइट की घटनाएं अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक सुरक्षा संकट बन गई हैं। प्रशासन को चाहिए कि सिर्फ एंटी रेबीज डोज देने तक ही सीमित न रहे, बल्कि आवारा कुत्तों की नसबंदी अर्थात एबीसी प्रोग्राम और पागल कुत्तों को शहर से ब...