उन्नाव, जून 29 -- बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में घुस आए चीतल को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका इलाज कराया। मगर उसकी मौत हो गई। वन दरोगा मोहित दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे टेढ़ा गांव निवासी पंकज सिंह ने हिरण जैसा दिखने वाला जीव गांव किनारे बाग में घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंची, जहां चीतल घायल पड़ा था। वनकर्मी विभाग कार्यालय लाए। वन दरोगा ने बताया कि कुत्तों के हमले से चीतल की मौत हो गई है। कर्मियों ने पोस्टमार्टम करवा कर चीतल के शव को वन विभाग भवन के पास दफन करवा दिया है। यह भी पढ़ें- श्मशाम के पास सूखे तालाब में मिला गुलदार का क्षत-विक्षत शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...