औरैया, मई 9 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर में शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल छा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर एक मोर घूम रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. यह भी पढ़ें- वार्ड-4 में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में ग्रामीण, जेएम से लगाई गुहारघटना की जानकारी फैलना घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़...