मथुरा, अप्रैल 22 -- अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार रहे। शुभारंभ ठाकुर बांके बिहारी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि, मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व सचिव मनोज शर्मा, नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी एवं जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल आदि अतिथियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। जिला जज विकास कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर कहा कि न्यायपालिका एवं बार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय दिलाने में अहम है। यह भी पढ़ें- सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ उन्होंने बार एवं बेंच के...