गोरखपुर, फरवरी 14 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद झंगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर के अवरहिया में शनिवार को घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्मपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर के अवरहिया निवासी विजय लाल गुप्ता की 7 वर्षीय पुत्री अन्नू घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे व हाथ पर बुरी तरह काट लिया। हमले में घायल बच्ची बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...