रामपुर, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव मीरापुर में पालतू कुत्तों के हमले में एक बकरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी दीनदयाल के अनुसार 18 मार्च की रात डालचंद्र के पालतू कुत्तों ने उसके बकरों पर हमला कर दिया। हमले में एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाकर एक बकरे को बचाया। पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यांग है और उसकी आजीविका का मुख्य साधन यही पशु थे, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डालचंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...