कुत्तों के हमले में दस से अधिक घायल, सीएचसी में उपचाराधीन
बिजनौर, अप्रैल 9 -- कुत्तों ने हमला करके 11 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके सलौनी (अफजलगढ) सुहेल (कादराबाद), संगीता (कासमपुरगढ़ी), शीतल (शेरगढ), कफील अहमद (हिदायतपुर), पलक (मुरलीवाला), गुलशन कुमार (वीरभानवाला), स्वाति (विजयनगर), गुड्डी (रसूलाबाद), महमूद व अयान सादकपुर को घायल कर दिया। अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.