बिजनौर, मार्च 24 -- अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके दर्जनभर लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक बदस्तूर जारी है। समूचे इलाके में पूरी तरह कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। सोमवार को आवारा कुत्तों ने हेमंत व अरमान (अफजलगढ़) शिवा (मझेड़ा), भीम सिंह (भज्जावाला), गुरुदेव (रसूलपुर आबाद), शिवम (अलियारपुर) लवी (अठवारियो वाला), सुखविंदर, अनामिका व शाहीन (कासमपुरगढ़ी), राशिद (मेघपुर) तथा सुनीता (नयादरी) को घायल कर दिया। अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया | कुत्ते द्वारा जख़्मी करने पर सावधानी बरतने का हवाला देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.