कुत्तों के हमले में घायल हुआ जंगल से निकला हिरण
पीलीभीत, अप्रैल 23 -- लालपुर। पीटीआर की माला रेंज के गढ़ा वन चौकी क्षेत्र में विधिपुर में जंगल से भटक कर आए हिरण को कुत्तों ने घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया। घबराया हिरण टाकन लाल के घर में घुस गया। उछल-कूद करते हुए घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह हिरण को पकड़कर बांध लिया और वन विभाग को सूचना दी। तब वन विभाग से गोपाल सक्सेना, बाघ मित्र हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, महेंद्र, सामाजिक वानिकी के दरोगा आशीष कुमार, पप्पू लाल, सुरेश राम और भजन पहुंचे और उसे गढ़ा बीट की वन चौकी लाकर उपचार दिया गया। यह भी पढ़ें- डूंगर-सलाहपुर सीमा में घायल हिरण मिलने से मचा हड़कंप रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से उसे रेस्क्यू कर उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- किसानों ने कुत्तों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.