बागपत, मार्च 22 -- अमीनगर सराय। क्षेत्र के रामनगर गांव जंगल में बारहसिंघा हिरण पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। कुत्तों से बचने के लिए हिरण गांव में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से बचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामनगर गांव जंगल में शनिवार की रात कुत्तों ने बारहसिंघा हिरण पर हमला बोला। हिरण कुत्तों से बचने के लिए गांव में घुस गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण अजीत, सचिन, प्रकाश, रामकिशन, नरेश आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने बारहसिंघा हिरण को घेर रखा था। कुत्तों से बचने के लिए हिरण इधर-उधर भाग रहा था। उन्होंने कुत्तों को काफी मशक्कत के बाद वहां से भगाया। इसके बाद हिरण को पकड़कर चौपाल में बंद कर लिया। हिरण कुत्तों के हमले से बुरी तरह घायल हो गया था। उन्...