बदायूं, जनवरी 28 -- कादरचौक। क्षेत्र के गांव बदुल्लागंज में रमजानपुर रोड पर कुत्तों ने एक ब्लैक वक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर टीम भेजकर घायल हिरण को अपने कब्जे में ले लिया और उपचार कराया जा रहा है। मंगलवार को रमजानपुर रोड पर एक ब्लैक वक पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरण को कुत्तों से बचा लिया, लेकिन वह जख्मी हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के कुछ देर बात टीम मौके पर पहुंच गयी और घायल हिरण को उपचार को ले आयी, हिरण उपचार के बाद सही है। रेंजर विकास वरुण ने बताया कि हिरण को आवारा कुत्तों द्वारा घायल कर दिया गया। घायल हिरण का उपचार जारी है और वह सही है और सुधार होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...