बिजनौर, मई 16 -- कासमपुरगढी। कुत्तों ने हमला करके नौ लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लंबे अरसे से कुत्तों का आतंक बरकरार है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। आवारा कुत्तों ने हमला करके शुक्रवार को हमजा (कासमपुरगढ़ी), सुरेंद्र (कादराबाद), दीपक (गढवावाला), हेमलता (फतेहपुर धारा), दिव्यांश सैनी (चतरपुर), सिमरन (जाब्ता नगर), सुशील (बादीगढ), पलक व नवनीत (अलियारपुर) को घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया |

हिंदी हिन्दुस्तान की...