गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। नगर निगम की पहल पर रविवार को कुत्तों के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं पंजीकरण शिविर राजेंद्र नगर स्थित रॉयल क्योर एण्ड केयर पेट क्लिनिक में आयोजित होगा। यह जानकारी नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. विनय गौतम, डॉ. दुर्गेश नंदन और पशु चिकित्सा सहायक अरुण मौर्य की टीम निशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके साथ ही नगर निगम गोरखपुर में श्वान का निशुल्क पंजीकरण भी किया जाएगा। डॉ रोबिन चंद्रा ने सभी पालतू पशु मालिकों से अपील की है कि वे इस निशुल्क शिविर में पहुंचकर अपने कुत्तों का निशुल्क रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीकरण अवश्य कराएं। ताकि शहर को रेबीज मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...