लखनऊ, जून 1 -- आशियाना में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी ने कई देशी कुत्ते पाल रखे हैं। वह रात भर भौंकते हैं। इससे नींद में खलल पड़ती है। इतना भौंकते हैं कि घर में रुकना दूभर हो गया है। इस बात का पीड़िता ने पड़ोसी से विरोध जताया तो आरोपियों ने दबंगई दिखाई। गालियां देने लगे। जान से मारने की धमकी तक दे डाली। आशियाना थाने में पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आशियाना के सेक्टर-एम किला मोहम्मदी निवासी शुभम पांडेय की पत्नी सोनी पांडेय का आरोप है कि घर के सामने छुन्नालाल, अखिलेश ने अपने घर में पांच देशी कुत्ते पाल रखे है। इन सभी कुत्तों को पालने का आरोपियों के पास नगर निगम से कोई लाइसेंस भी नहीं है। पड़ोसी के यह सभी देशी पालतू कुत्ते रात भर भौंकते हैं। एक साथ जब सभ...