गोंडा, मार्च 12 -- धानेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चौबीस घंटे के अंदर कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया है, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। वहीं एक सप्ताह पहले कुत्ते के हमले में घायल एक बालिका जिंदगी और मौत की बीच लखनऊ के एक अस्पताल में जूझ रही है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर सात के मुहल्ला काली कुंड मलियन टोला में रहने वाली आयत (07) पुत्री नान बाबू उर्फ आलिम बुधवार को पूर्वाह्न में शौच के लिए घर से बाहर खुले में शौच के लिए गई थी, जहां पर बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे नोचकर घायल कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर प...