कुत्तों के झुंड ने सात साल के मासूम को घेरकर बुरी तरह नोंचा, इलाज के दौरान बच्चे की मौत
संवाददाता, जून 18 -- यूपी के रामपुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब कुत्तों ने एक मासूम बच्चे को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों को परिजन इलाज के लिए ले गए लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे कुछ दिन पहले ही एक शिक्षिका पर भी कुत्ते ने हमला किया था। शिक्षिका लुबना उस्मानी की जनगणना ड्यूटी ग्राम सनेया सुख में लगी थी, जबकि उनके पति खालिद चमरौआ ब्लॉक के ही ग्राम अहमद नगर जागीर में सुपरवाइजर हैं। जैसे ही खालिद ने अहमद नगर जागीर में अपनी बाइक रोकी और उनकी पत्नी लुबना उस्मानी नीचे उतरीं, तभी वहां मौजूद एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया था। जिसमें वह जख्मी हो गई थीं। अजीमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को आवारा कुत्तों के हमले में सात साल के मासूम की जान चली गई। बालक अपनी मां के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते समय अचानक कुत्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.