अमरोहा, जून 20 -- मोहल्ला अब्दुल्ला कॉलोनी में गुरुवार रात कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खड़े एक मूक-बधिर बालक पर हमला बोल दिया। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत के मद्देनजर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोगों ने कुत्ते पकड़वाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी सात वर्षीय मूक-बधिर हमजा अली रात करीब 10 बजे सरदार बेगम डिग्री कॉलेज के मार्ग पर घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान 10-12 आवारा कुत्तों का झुंड हमजा पर टूट पड़ा। अचानक घर से निकल कर आए चाचा मरगूब की नजर हमजा पर पड़ी तो कुत्ते उसे बुरी तरह नोच रहे थे। चाचा ने शोर मचाते हुए किसी तरह लाठी-डंडों से कुत्तों के झुंड को भगाया। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। बुरी तरह घायल हमजा को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक ...